Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में पति करता था मारपीट,तंग आकर पत्नी नदी में कूदी, मछुआरों ने बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार को एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पति की मारपीट ने तंग आकर गेमन पुल से हसेदव नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, उसे बचा लिया गया। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी सूर्यवंशी (37) नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति धनेश्वर सूर्यवंशी उससे मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह सुबह करीब 11:30 हसदेव नदी के ऊपर बने गेमन पुल पर पहुंची और सुसाइड के इरादे से नदी में कूद गई।

मछुआरों ने महिला को बचाया

गनीमत रही कि वहां मछली पकड़ने आए मछुआरों ने महिला को देखा और तुरंत पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पंडाल में लगी आग: पीछे का हिस्सा जलकर खाक, प्रतिमा भी हुई खंडित

पूछताछ में महिला ने बताया कि पति के मारपीट और गाली-गलौज करता है। जिससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाना बताया। वहीं चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता का कहना है कि महिला हरदी अमोदा की रहने वाली है। वह घर से पैदल चलकर गेमन पुल तक पहुंची थी।

घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को भी दी गई है। महिला को परिजनों के आने के बाद चांपा थाने से नवागढ़ थाने को सौंप दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई नवागढ़ थाना करेगा। फिलहाल, महिला का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles