Advertisment
छत्तीसगढ़

श्याम लाल को मिला प्रधानमंत्री आवास, शासन की योजना से बदली ज़िंदगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। वर्षों तक खपरैल वाले कच्चे मकान में हर बरसात से जूझने वाले श्याम लाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। पक्का घर मिल जाने से अब उन्हें हर साल बरसात के पहले खपरैल पलटने की चिंता नहीं सताती और न ही टपकती छत और दरकती दीवारों की चिंता होती है। सक्ती जिले के सक्ती विकासखण्ड के ग्राम डड़ाई  निवासी श्री श्याम लाल ने खेती-किसानी से गुजर-बसर की, लेकिन आर्थिक स्थिति और दुर्गम परिस्थितियों के चलते वे पक्का घर नहीं बना पा रहे थे। हर साल बारिश का मौसम उनके लिए मुसीबत लेकर आता था। कभी खपरैल उड़ जाती थी, कभी दीवारें दरक जाती थीं। श्री श्याम लाल बताते हैं कि जैसे-तैसे बनाया गया कच्चा मकान हर साल बरसात में बर्बाद हो जाता था।

इसे भी पढ़ें:  दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष : मारपीट में युवक की हत्या, कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया पथराव

हर बार बारिश आने से पहले खपरैल को ठीक करना पड़ता था, फिर भी पानी टपकता था। दीवारें भी बारिश के बाद कमजोर हो जाती थीं। फिर उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी पक्का मकान मिल सकता है। आवास योजना का फॉर्म भरने तथा पात्रता मिलने के बाद योजना का लाभ मिला और अब उनका अपना मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस आवास ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है। श्री श्याम लाल कहते हैं कि हमारे लिए सरकार ने जो किया है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। श्यामलाल की यह कहानी प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता का उदाहरण है। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्थिरता और सम्मान की शुरुआत है। यह योजना आज हजारों ऐसे परिवारों की जिंदगी बदल रही है, जो बरसों से एक पक्के घर का सपना देख रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या:घर के बरामदे में मिली लाश, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles