Advertisment
अन्य खबरें

‘जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो वो सच्ची बहू बनेंगी?’ प्रेमानंद के बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर- 100 में से कितने कथावाचक पवित्र हैं बाबाजी?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पिछले दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की काफी आलोचना हुई थी, उन्होंने टिप्पणी की थी कि आजकल लोग शादी के लिए 25 साल की लड़कियां लाते हैं और वो 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती है। उन्होंने ये भी कहा था कि 25 साल की लड़की जवान होकर आती है तो उसकी जवानी कहीं ना कहीं फिसल जाएगी। अनिरुद्धाचार्य के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद संत प्रेमानंद का एक प्रवचन भी वायरल हुआ। जिसके बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने उनपर तंज कसा है।

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा था?

प्रेमानंद महाराज ने अपने एक प्रवचन के दौरान कहा था,

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश की नापाक हरकत: पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को बताया अपने देश का हिस्सा, विवादित नक्शा जारी

“एक लड़के से ब्रेकअप, दूसरे से व्यवहार। फिर दूसरे से ब्रेकअप फिर तीसरे से व्यवहार, और व्यवहार व्यभिचार में परिवर्तित हो रहा है. कैसे शुद्ध होगा? जब चार होटल का भोजन खाने की जुबान को आदत पड़ गई है, तब घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा। जब चार पुरुषों से मिलने की आदत पड़ गई है, तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत उसमें नहीं रहेगी।”

हालांकि प्रेमानंद ने सिर्फ लड़कियों को नहीं बल्कि लड़कों को भी वही कहा है, उन्होंने आगे कहा,

“100 में से कोई दो-चार कन्याएं ऐसी होंगी, जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो वो सच्ची बहू बनेंगी? जो 4 लड़कियों से मिल चुका हो वो सच्चा पति बन पाएगा?”

इसे भी पढ़ें:  कबूतर Lovers सावधान! अब दाना डालने पर हो सकती है जेल, कोर्ट ने दिया FIR का निर्देश

अब नेहा सिंह राठौर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा,

”महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणियाँ करने वाले कथावाचक पवित्र माने जाएँगे या नहीं?

100 में से कितने कथावाचक पवित्र हैं बाबाजी?”

इससे पहले अनिरुद्धाचार्य के बयान पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने गुस्सा जाहिर किया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles