Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चाम्पा: बम्हनीडीह थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान लाईन अटैच, SP ने जारी किया आदेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
जांजगीर चाम्पा। गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने वाले बम्हनीडीह थाना प्रभारी उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान को SP विजय कुमार पांडेय ने लाईन अटैच कर उप निरीक्षक के पी सिंह को बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया है।

मंगलवार शाम SP कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक थाना बम्हनीडीह के अपराध क्र.62/ 25 धारा 331 (1), 296,351(3) ,115(2), 118(1) BNS के आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभास की दिनांक 26 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभास के साथ थाना बम्हनीहडीह में मारपीट करना पाये जाने पर उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना प्रभारी बम्हनीडीह को तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी बम्हनीडीह से रक्षित केन्द्र जांजगीर स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है एवं रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ उप निरी. के.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से रक्षित केन्द्र जांजगीर से थाना प्रभारी बम्हनीडीह के पद पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  डोपिंग केस में फंसे छत्‍तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टर-कोच : सीजी वेटलिफ्टिंग संघ ने किया निलंबित
जांजगीर चाम्पा - बम्हनीडीह थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान लाईन अटैच , SP ने जारी किया आदेश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles