
छत्तीसगढ़
पाईप लाईन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे भाई और बहन एक कि मौत
जानकारी के मुताबिक, यहां गुमड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्लरी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ा गया है। जिसमें लबालब पानी भरा हुआ है। सोमवार की शाम भाई-बहन स्कूल से घर आ रहे थे। इस बीच वे लोग हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास चले गए। इसके बाद टिकेश्वर सिंह (11) का पैर फिसलने से वह पानी के अंदर गिर गया। वह डूबने लगा। वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। वह भी डूबने लगी।
इसी बीच उस सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतर कर बच्ची को बचा लिए। वहीं 11 साल का बच्चा बेसुध था। इसकी खबर आस-पास के लोगों को भी दी गई। बच्चे को तुरंत गीदम अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



