Advertisment
छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रही है भीषण मुठभेड़, अब तक पांच नक्सली ढेर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है.इसमें अब तक पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं.

सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच 

दरअसल छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों और पुलिस ने अब का सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया है. यहां अब तक की जो सूचना मिली है इसके मुताबिक सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में भीषण मुठभेड़ चल रही है.  करीब 150 नक्सलियों को जवानों ने यहां घेरकर रखा हुआ है. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चल रही है. बताया जा रहा है कि यहां 3 दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट, नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…
एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा, देवा, दामोदर सहित कई बड़े नक्सली घिरे हुए हैं. जिस तरह से मुठभेड़ चल रही है माना जा रहा है कि कई बड़े नक्सली ढेर हो सकते हैं. तीन नक्सली ढेर हुए हैं उनकी पहचान होना अभी बाकी है.

नक्सलियों ने इस इलाके में नहीं आने की दी थी हिदायद 

दरअसल हालही में तेलंगाना कैडर के नक्सली लीडर ने एक पर्चा जारी कर ग्रामीणों को कर्रेगुट्टा के जंगल और पहाड़ी पर नहीं आने की हिदायद दी थी. नक्सलियों ने कहा था कि अपनी सुरक्षा के लिए यहां बड़ी संख्या में बम का जाल बिछाया हुआ है. अब इसी इलाके में दो राज्यों की फोर्स ने एक साथ घुसकर बड़ा ऑपरेशन लांच किया है. पल-पल की अपडेट खुद डिप्टी सीएम और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  युवक की मौत से भड़की हिंसा : ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, मजिस्ट्रियल जांच के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles