Advertisment
क्राइम

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जमशेदपुर में गाड़ी से उतरते ही गोलियों से भूना, खेत में मिला शव

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

 श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गई है। झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। विनय सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से नाराज क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है शोभा, महिलाओं के बैंक अकाउंट का ऑनलाइन सट्टे में करती थी इस्‍तेमाल

पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है।

विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में शराब तस्कर कांस्टेबल बर्खास्त:एसपी रजनेश सिंह बोले- पुलिस कर्मियों की आपराधिक संलिप्तता बर्दाश्त नहीं

हत्या के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, NH-33 बंद
बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, जिनमें दो डीएसपी शामिल थे, ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles