Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने चापड़ से दूध वाले पर किया प्राणघातक हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। पत्नी से अवैध संबंध के शक में दूध वाले पर पति ने चापड़ से प्राणघातक हमला कर उसे लहूलूहान कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरीमांई मंदिर के पास का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को मारने उसके मायके गया था, लेकिन अपने प्रयास में वह सफल नहीं हो सका।

पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर मोहम्मद मोबिन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था कि उसकी पत्नी का दूध वाले के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते आरोपी ने दूध वाले जयपाल साहू पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहू लूहान होकर वहीं गश्त खाकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  10% मुनाफे का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल दूध वाले को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles