Advertisment
छत्तीसगढ़

जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक जनरल मर्चेंट स्टोर में भीषण आग लग गई. देर रात से सुलगती इस आग ने दुकान के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया. दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान भी इस हादसे में नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. घटना बीती रात करीब 2 बजे की है.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. यह दुकान रिहायशी इलाके में होने के बावजूद गनीमत रही कि आग ने आसपास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग से रेप:रायपुर से पकड़कर ले गई जांजगीर-चांपा पुलिस, थाने से चकमा देकर भागा, फिर गांव से पकड़ा गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles