Advertisment
छत्तीसगढ़

नौवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, शिक्षक समेत एक अन्य पर FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक छात्रा से स्कूल के शिक्षक और एक अन्य पर अस्मत लूटने का आरोप लगा है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई. मामले में दो अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार, मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता जो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है, उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई. यही नहीं पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
छात्रा ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है. आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया, जबकि छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पूरे मामले में जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें:  फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर मिलने बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles