Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

कार से टकराए बाइक सवार : हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चांदनी बिहरपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। बाइक रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  D.El.Ed. व B.ED में प्रवेश आज से, 7000 से अधिक सीटें हैं खाली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles