Advertisment
Uncategorized

’‘ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में ‘‘सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्या का शुभागमन‘‘

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 29 मार्च 2025 को सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्या का भव्य स्वागत किया गया। स्पिक मैके (युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सोसायटी) के अंतर्गत देबस्मिता भट्टाचार्या जी द्वारा संस्था प्रांगण में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भव्य प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री व्यास नारायण कश्यप (विधायक, जाँजगीर-चाम्पा), श्रीमती गुरमीत सिंह धंजल (प्राचार्या जय भारत, जाँजगीर), श्री सुनील श्रीवास्तव (प्राचार्य लांयस डी.ए.वी, अकलतरा), श्री दीपक जायसवाल (प्राचार्य लांयस पब्लिक स्कूल, मडवारानी), विशिष्ट अतिथि श्री जगजीत सोहेल (बिलासपुर), श्री ज्ञानेश तिवारी, श्री निलेश अग्रवाल, श्रीमती निवेदिता साहू (स्पिक मैके वालंटियर), श्रीमती प्रणिता अग्रवाल, बबीता धानुका एवं पत्रकार वर्ग में श्री राजकुमार साहू (मीडिया प्रभारी-प्ठब् 24) उपस्थित रहें। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि स्पिक मैके भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत से जुड़ पायेंगे, साथ ही सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्या (पश्चिम बंगाल-कोलकाता) एवं तबला वादक दीपक साहू (रतनपुर-छत्तीसगढ़) एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण, संस्थागत शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें। स्पिक मैके का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, ध्यान, शिल्प और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को बढ़ावा देकर भारतीय संस्कृतिक विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है। यह एक ऐसा आंदोलन है जिसकी दुनिया भर के 300 से अधिक शहरों में शाखाएँ है। स्पिक मैके की स्थापना डॉ. किरण सेठ ने 1977 में आई.आई.टी दिल्ली में की थी। इसी संदर्भ में देबस्मिता भट्टाचार्या जी द्वारा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में सरोद वादन की सुरमयी छटा बिखेरी गई। कार्यक्रम की शुरूआत में संस्थागत विद्यार्थियों द्वारा देबस्मिता भट्टाचार्या जी का पाद प्रक्षालन एवं रंगा-रंग नृत्य प्रस्तुति के द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें संस्था के विद्यार्थी अनुराग टण्डन एवं वृष्टि टण्डन द्वारा शास्त्रीय लोग नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संस्था के संगीत शिक्षक श्री हेमंत गर्धंव एवं कक्षा-ग्यारहवीं की छात्रा सौम्या तिवारी एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र शौर्य तिवारी द्वारा वाद्य संगीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत में नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्या उत्साहित हो उठीं। उन्होंने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। यहाँ के विद्यार्थी अपने गुणों के माध्यम से प्रसिद्धि की राह पर अग्रसर है। उन्होंने संस्था को संबोधित करते हुए संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह तथा ब्रिलियंट परिवार का धन्यवाद किया। ब्रिलियंट परिवार द्वारा देबस्मिता भट्टाचार्या जी का सम्मान करते हुए शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती नीलम सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ, ग्रुप डी स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  रूस ने पहली बार यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, दुनिया में बढ़ी चिंता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles