Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

दर्दनाक सड़क हादसा: शादी के सपने संजोए… लड़की देखकर वापस लौट रहे युवक समेत 3 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट का है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना शंकरगढ़-कुसमी मुख्य मार्ग पर घटी. मृतकों की पहचान फूलसाय कोटपाली निवासी खेलसाय और भंडारी जगिमा पटना निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी शादी के लिए लड़की देखकर सबाग से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. मामले में शंकरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  नशे में की अश्लील हरकत, फिर दंपति ने पत्थर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles