Advertisment
छत्तीसगढ़

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटी और 1 बेटा का 7वें महिने में जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी : जिले में पहली बार एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इससे पहले महिला का 2 बार मिसकैरेज (गर्भपात) हो गया था लेकिन 4 साल बाद घर में चार गुना खुशियां आई।

इनका जन्म समय से पहले यानि 7वें महीने में ऑपरेशन से हुआ है, जिन्हें ICU में रखा गया है। रविवार (16 मार्च) को जन्में पहले नंबर की बच्ची का वजन 1.5 kg, दूसरा 1.3 kg, तीसरा 1.1 kg, और चौथे बच्चे का वजन 900 ग्राम है।

कौहाबाहरा गांव के रहने वाले नंदेश्वरनेताम (30) और लक्ष्मी नेताम (30) की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई और 2020 में अरेंज मैरिज हुई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार:फर्जी ऋण पुस्तिका में किया डिजिटल हस्ताक्षर, बैंक से निकाला 22 लाख रुपए का लोन

बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम ने बताया वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है। शुरू में 2 बार तक लगातार मिसकैरेज हो जाता था। लेकिन 4 साल बाद उन्हें संतान की प्राप्ति हुई।

नंदेश्वर नेताम ने कहा कि इस बार की प्रेग्नेंसी में पांचवे महीने में सोनोग्राफी कराए तब पता पता चला कि चार बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा था कि चार बच्चे हुए। इससे परिवार जनों में काफी खुशी है।

4 बच्चे की डिलवरी होना रेयर मामला

बता दें कि धमतरी के निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार वालों की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: महामाया मंदिर में चोरीर, दान पेटी तोड़कर 2 लाख चुराए, जांच में जुटी पुलिस

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य

डॉक्टर उपाध्याय ने बताया कि सामान्य बच्चे करीब 36 हफ्ते नॉर्मल माना जाता है लेकिन इससे पहले 32 हफ्ते में ही महिला ने 4 बच्चो को जन्म दिया है। अभी अस्पताल के शिशु गहन कक्ष (NICU) में बच्चों का इलाज जारी है, दोनों स्वस्थ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles