Advertisment
छत्तीसगढ़

ITBP कैंप में गोलीबारी : सिपाही ने ASI पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत, परेड के दौरान दोनों के बीच हुआ था विवाद

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

खरोरा। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे खरोरा स्थित ITBP की 38 वीं बटालियन कैंप में सिपाही ने ASI पर गोली चला दी इस दौरान मौके पर ही ASI की मौत हो गई। वहीं मामले में सिपाही ने आपसी विवाद के चलते ASI पर गोली चलाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरोरा थाना इलाके का है। जहां पर रविवार देर रात बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार (32 साल) और हरियाणा के ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56 साल) के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, कांस्टेबल सरोज कुमार ने ASI देवेंद्र दहिया पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन के नियम, अब सिर्फ यह लोग ही कर सकेंगे रिजर्वेशन

20 राउड चलाई गोली

कांस्टेबल सरोज कुमार और ASI देवेंद्र सिंह दहिया के बीच परेड के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते आज सुबह करीब 7- 8 बजे सिपाही ने ASI देवेन्द्र दहिया पर लगभग 20 राउड गोली चलाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पहुंचे अफसर 

आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंची है। जहां पर वे मामले की जांच में जुट गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles