Advertisment
छत्तीसगढ़

नशे में की अश्लील हरकत, फिर दंपति ने पत्थर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. फागुलाल राठिया (40 वर्ष) की हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक के नशे की हालत में अश्लील हरकत करने के बाद दंपति ने मिलकर उसकी हत्या की थी.

थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय फागुलाल राठिया के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 25549 करोड़ रूपए का भुगतान

हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिले अहम सुराग

घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर टूटी हुई कांच की चूड़ियां बरामद हुईं, जिससे जांच की दिशा तय हुई. गांव के कार्तिक राम राठिया ने पुलिस को बताया कि बीती रात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फागुलाल भी शामिल था. बैठक के बाद वह गांव के रोहित कोरवा के साथ देखा गया था.

सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित कोरवा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत:जशपुर में खेत में काम करते समय हादसा; 3 की हालत गंभीर

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी रोहित कोरवा (19 वर्ष) और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा (37 वर्ष) ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था. खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और झगड़ा करने लगा. इस पर रोहित और पंचमी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की ओर ले गए. वहां पर दोनों ने मिलकर फागुलाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई की और फिर एक बड़े पत्थर से उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें:  झाड़ियों के बीच मिला नवजात शिशु का शव : पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए. दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 103(1),3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles