Advertisment
छत्तीसगढ़

ओडिशा से रायपुर आ रहा था 7 क्विंटल गांजा… पुलिस ने पहले ही दबोचा, 6 गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगडा: ओडिशा के रायगडा जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से करीब सात क्विंटल गांजा जब्त किया गया.

सूत्रों के अनुसार, रायगडा टाउन पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक वैन को एक भोजनालय के पास रोका और वाहन की गहन तलाशी ली.

गांजे को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. वाहन से एक देसी राइफल, दो कारतूस और एक मैगजीन भी जब्त की गई. पुलिस ने इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया.

करीब 700 किलोग्राम, करीब 70 लाख रुपये कीमत के गांजे को बड़े करीने से बोरियों में पैक किया गया था.

इसे भी पढ़ें:  फिल्म दृश्यम जैसा ही मर्डर : ज्योतिष ने युवक की हत्या कर किचन में दफनाया, पत्नी से अफेयर का शक

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि यह गांजा चंद्रपुर के एक सुदूर इलाके से खरीदा गया था और छत्तीसगढ़ के रायपुर में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

गिरफ्तार छह आरोपी रायगडा और कोरापुट जिलों के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं. मामले की आगे जांच जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles