Advertisment
Uncategorized

केदारनाथ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा बैन! BJP विधायक की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देहरादून: उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में गैर हिंदूओं के एंट्री बैन का मुद्दा उठा गया. इस मामले पर बीजेपी नेताओं के भी अगल-अलग बयान आ रहे है. केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी कई तथ्यों को सामने रखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की.

केदारनाथ से बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने के लिए वहां पर मांस, मछली व शराब परोसने का काम करते हैं. ऐसे में उनका प्रयास है कि इस तरह के लोगों को चिन्हित करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया जाए.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में भूकंप के जोरदार झटके, पाकिस्तान में था केंद्र

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी वहां पर तमाम लोगों के साथ बैठक की, जिसमें यह सुझाव भी आया था कि गैर हिंदू केदारनाधाम को बदनाम करने का काम करते हैं, इसीलिए उन्हें चिन्हित किया जाय और उन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाय.

वहीं, इस बारे में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि होली से पहले यात्रा सीजन को लेकर उन्होंने रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बैठक की थी. इस बैठक में जिले के सभी उच्च अधिकारी, जनप्रतिधियों और यात्रा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर के अलावा पड़ा पुरोहित, व्यापारी, खच्चर, डंडी कंठी और अन्य कारोबारियों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था. सभी ने आगामी यात्रा सीजन को लेकर अपने सुझाव दिए थे.

इसे भी पढ़ें:  ‘जगदीप धनखड़ कहां हैं? ना लोकेशन का पता, ना आधिकारिक सूचना…’, इस्तीफे के बाद आखिर कहां गायब हो गए पूर्व उपराष्ट्रपति

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि इस बैठक में सभी लोगों के अलग अलग सुझाव आए. इन्हीं सुझावों में से एक सुझाव यह भी आया कि धाम में शराब, मांस इत्यादि जैसी गतिविधियों की शिकायतें रहती हैं. इस पर यह फैसला लिया गया कि विशेषतौर पर केदारनाथ में इस तरह के लोगों को चिन्हित किया जाए, जो लोग धाम की अस्मिता और धार्मिक महत्व के साथ खिलवाड़ करते हैं.

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ हमारी आस्था का केंद्र हैं और वहां पर शराब मांस इत्यादि का प्रचलन सीधे तौर पर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हैं और उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता हैं.

इसे भी पढ़ें:  बेगम ने ली शौहर की जानः रॉड और डंडे से पीट-पीटकर उतार डाला मौत के घाट, कारण जानकर पकड़े लेंगे अपना सिर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles