Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली पर जांजगीर-चांपा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; 25 चीता स्क्वाड और 23 पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में 13 मार्च की रात होलिका दहन और 14 मार्च को होली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जिले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष चीता स्क्वाड की भी व्यवस्था की गई है। कुल 55 फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही निगरानी के लिए 23 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।

आरक्षकों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था में 5 उप पुलिस अधीक्षक, 12 निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 34 सहायक उप निरीक्षक, 48 प्रधान आरक्षक और 191 आरक्षक/महिला आरक्षकों को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बस पलटने से कई यात्री घायल, क्षमता से अधिक बैठे थे सवारी

जिले में कुल 55 फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें जांजगीर में 14, चांपा में 9, अकलतरा में 6, नैला में 3 सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्र में निगरानी के लिए 23 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जांजगीर में 3, नैला, चांपा, अकलतरा, मुलमुला, बलौदा, पामगढ़ और शिवरीनारायण में 2-2 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं।

चीता स्क्वाड की व्यवस्था

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष चीता स्क्वाड की भी व्यवस्था की गई है। कुल 25 चीता पार्टियों में से जांजगीर, चांपा और अकलतरा में 5-5, नैला और शिवरीनारायण में 3-3 टीमें तैनात की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  CG BOARD 12th RESULT:महासमुंद की महक अग्रवाल CG 12वीं बोर्ड टॉपर

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति का गठन करने और उनकी बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की तैयारियां की गई हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles