Advertisment
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव : बागी ने बिगाड़ा भाजपा का खेल, अधिकृत प्रत्याशी की 2 वोट से हुई हार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर. वाड्रफनगर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में बागी प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार कुशवाहा के खिलाफ पहले नामांकन दाखिल किया. जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव में 2 वोट से पटखनी दी.

संगठन के रामकुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले से भाजपा पार्षदों में नाराजगी थी. जिसका नुकसान भाजपा को नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में हुआ. नाराज पार्षद बागी हो गए और उन्होंने पंकज गुप्ता के पक्ष में मतदान किया. पंकज गुप्ता के पक्ष में 9 वोट पड़े. वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रामकुमार कुशवाहा को 7 वोट मिले.

बता दें कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. वहीं भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने पार्षद चुनाव जीता. अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई.

इसे भी पढ़ें:  एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या : हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूला, मुंगेली जिले का रहने वाला था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles