Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

प्रेम प्रसंग में किशोर ने प्रेमिका के घर में की खुदकुशी, इलाज के दौरान हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। जिले से ख़ुदकुशी का मामला सामने आ रहा है, यहां एक किशोर ने जहर का सेवन करके अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कुदुदंड निवासी राहुल कुलमित्र, जो एसबीटी कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था, ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है, जब राहुल 27 खोली निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने अचानक राहुल के घर फोन कर बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। सूचना मिलते ही राहुल के परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन में लड़की की मां और राहुल के परिजन उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर राहुल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

इसे भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी अवैध शराब, पिकअप से 61 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles