Advertisment
Uncategorized

बीवी गई पेपर देने, साली को ब्याह लाया पति… फिर वीडियो कॉल पर बोला- अब मत आना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पति, पत्नी और वो पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी. ऐसे कई मामले असल में भी अक्सर देखने को मिल ही जाते हैं, जहां पति अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी अन्य औरत से संबंध बना लेता है या शादी कर लेता है. ठीक ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के अकोला से भी सामने आया है. यहां एक महिला के पति ने उसकी अनुपस्थिति में साली से ही शादी कर ली. फिर पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा कि तुम्हें वापस लौटने की जरूरत नहीं है.

यह सुन पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई. वो गुस्से में तमतमाते हुए अपने परिजनों संग पति के घर आई. लेकिन पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. पत्नी ने फिर थाने जाकर इसकी तहरीर दी. जब पुलिस वालों ने पति को थाने में बुलाया तो पत्नी ने गुस्से में उसकी पिटाई कर डाली. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें:  4 बच्चों की मां को प्रेमी के साथ गांव वालों ने पकड़ा, जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में दोनों को घुमाया

मामला बार्शीटाकली तालुका के विजोरा गांव का है. यहां रहने वाले सूरज तायडे ने 9 महीने पहले कोमला से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था. शादी के बाद उसने कोमला को जीवन भर साथ देने का वादा भी किया था. पत्नी अभी पढ़ाई कर रही थी. उसकी इस बीच परीक्षाएं आ गईं, जिस कारण पत्नी को अमरावती जाकर रहना पड़ा. परीक्षाएं खत्म हुईं तो कोमला पति के यहां वापस आने की तैयारी करने लगी. लेकिन पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता. इसलिए मेरे यहां मत आना.

साली से कर ली थी शादी

पत्नी ने यह बात अपने परिजनों को बताई. परिजनों के साथ मिलकर पत्नी तब पति के घर पहुंची. वहां देखा कि पति ने शादी पत्नी की ही चचेरी बहन श्रेया से कर ली थी. यह देख पूरे परिवार का गुस्सा फूट पड़ा. लेकिन सूरज ने उन लोगों ने अंदर घुसने नहीं दिया. पत्नी फिर सीधा थाने पहुंची. वहां उसने रोते-बिलखते पूरी बात पुलिस को बताई.

इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने दिवाली से पहले किया डराने वाला दावा, इस चीज की जताई आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हुई चौकन्ना

पुलिस के सामने पीटती रही पत्नी

पुलिस तब पति को थाने बुलाया. जैसे ही सूरज अपनी नई पत्नी श्रेया के साथ थाने पहुंचा, कोमला ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. पति, पत्नी और वो का तमाशा काफी देकर तक थाने में यूं ही चलता रहा. पत्नी इतने गुस्से में थी कि पति को लगातार पीटे जा रही थी. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे शांत करवाया. फिलहाल इस केस में दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. देखना ये होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles