Advertisment
छत्तीसगढ़

पैसों के लालच में छत्तीसगढ़ से बिहार पहुंची 41 नाबालिग, जबरदस्ती देह व्यापार में धकलने वाले 5 दलाल गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. पुलिस और एनजीओ की टीम ने रोहतास के नटवार बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापा मारा था. जहां से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग को बरामद किया गया है. इन सभी को दबावपूर्वक देह व्यापर में धकेले जाने की आशंका है. पुलिस ने मामले में 5 दलालों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी नाबालिग को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में रखा गया है, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ से टीम रवाना करने तैयारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य के रोहतास समेत तीन अलग-अलग स्थानों से नाबालिगों को बरामद किया गया है. बिहार पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की जानकारी दी है. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, बेमेतरा समेत कई जिलों के नाबालिग बताए जा रहे है.

इसे भी पढ़ें:  शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश को किया गिरफ्तार

डीजीपी के निर्देश के बाद रायपुर में पुलिस विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम तैयार की जा रही है. ये टीम बिहार पहुंचकर नाबालिगों को अपने राज्य लेकर आने वाली है. करीबन 27 सदस्यीय टीम बिहार के लिए जल्द रवाना की जाएगी.

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बिहार के रोहतास में छत्तीसगढ़ के नाबालिगों के फंसे रहने की सूचना प्राप्त हुई है. रायपुर में पुलिस की महिला अधिकारी, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम तत्काल रवाना होने की तैयारी में है. नाबालिगों को सुरक्षित लाया जाएगा. इस पूरे मामले पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  छत्‍तीसगढ़ में फर्जी AADHAR से बने Ration Card, पुरुष के आधार में महिला का राशनकार्ड, सामने आई चौंकाने वाली बात

बता दें कि बुधवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर डांस और गलत काम करवाया जाता है. पुलिस ने बाल कल्याण समिति NGO की मदद से छापा मारकर 41 नाबालिग को बचाया है. वहीं 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो लड़कियों के परिवार से कॉन्टैक्ट रखते थे. लड़कियां पार्टी से जितना कमाती थीं, उस रकम से कुछ हिस्सा परिवार वाले को आरोपी देते थे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles