Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों के नए पैतरे का खुलासा, नया SIM खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा. तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के बीच ठगी करने के नए तरीके का खुलाया हुआ है. पुलिस ने ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों सगे भाइयों ने फर्जी तरीके से 85 सिम कार्ड जारी किया था. जिसमें से 20 सिम कार्ड ऐसे थे, जो देशभर के अलग-अलग राज्यों में ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. अबतक इनके जारी किए गए फर्जी सिम से 14 लाख 85 हजार 785 रुपये की ठगी हो चुकी है. फिलहाल मामले का मास्टर माइंड पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी भूपेंद्र जोशी और दुष्यंत जोशी पहले लोगों को सिम देते फिर वेरिफिकेशन फेल हो गया कहकर दोबारा OTP मांगते. इस तरह से शातिर आरोपी एक ग्राहक के नाम से दो सिम बना लेते थे. फर्जी तरीके से बनाए गए सिम को ठगों को बेच देते थे. इन सिम का उपयोग देशभर के कई राज्यों में सायबर अपराध के 45 मामलों में किया गया.

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया बर्फ का पानी

इन सिम कार्डों को अब साइबर अपराधों से जुड़े होने के कारण दूरसंचार मंत्रालय द्वारा सेवा प्रदाता कंपनियों को नोटिस जारी कर बंद कर दिया गया है. आरोपी कबीरधाम जिले में घूम-घूमकर सिम कार्ड बेचते थे और इन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे. इस मामले में थाना कवर्धा में अपराध संख्या 91/2025 पंजीबद्ध किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles