Advertisment
छत्तीसगढ़

चूहे की जगह गई महिला की जान : टमाटर में मिला रखी थी दवाई, पति ने टोकरी में डाल दिया, पत्नी चटनी बनाकर खा गई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने अंजाने में पत्नी की जान ले ली। एक महिला ने चूहे मारने के लिए टमाटर में जहर मिलाकर रखा था। महिला के पति ने गलती से जहर मिले हुए टमाटर को गिरा हुआ समझकर उपर टोकरी में रख दिया। जिसके बाद महिला ने उसी टमाटर की चटनी बनाकर खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला के पति ने जहर लगे टमाटर को गलती से गिरा समझकर टोकरी में रख दिया। जिसके बाद अंजाने में महिला ने उस टमाटर की चटनी तैयार की और खा ली। चटनी खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान महिला की तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बाल रुप में विराजे कचहरी चौक के राजा, मयूर थीम से सजा पंडाल, प्रतिमा देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु

प्रशासन ने लोगों से कीटनाशकों को सावधानी से रखने की अपील

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, वे जहर या कीटनाशकों को सावधानी से रखें, ताकि, ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles