Advertisment
देश

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि: PM मोदी, राहुल गांधी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार (30 जनवरी) को देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे दिग्गज नेताओं ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।’

राहुल गांधी ने गांधी जी को बताया भारत की आत्मा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं। पूरा विश्व उनके आदर्शों से प्रेरणा लेता है।’ राहुल ने अपने संदेश में गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी के कैंट स्टेशन पर भड़की भीषण आग, 200 गाड़ियां जलकर खाक, Video

देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और दूसरे शहरों में लोगों ने बापू को याद किया। स्कूलों और कॉलेजों में गांधी जी के विचारों पर संगोष्ठियां हुईं। सामाजिक संगठनों ने सत्य और अहिंसा के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। कई जगहों पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर गांधी जी के विचारों को साझा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles