Advertisment
मुंबई

मुंबई में अफजल गैंग ने दो स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट पर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई : जोगेश्वरी और ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में बम की धमकी भरा एक ईमेल आने से हड़कंप मच गया. इस ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का दावा किया गया था. इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही, एक प्राइवेट स्कूल नवी मुंबई में भी एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूल प्रशासन को आज सुबह यह ईमेल मिला जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे और टीम ने स्कूल परिसर की जांच शुरू की है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला.

इसे भी पढ़ें:  सैफ पर जानलेवा हमला, एक्टर की गर्दन पर जख्म, रीढ़ की हड्डी पर गहरा घाव, सर्जरी कर निकाली गई 3 इंच लंबी नुकीली चीज

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने दोनों घटनाओं को अलर्ट पर रखा है और मामले की गहन जांच कर रही है और धमकी देने वाले को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है.

बता दें, पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें आरबीआई के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 9 दिसंबर को भी दिल्ली के  कम से कम 44 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles