Advertisment
छत्तीसगढ़

थैले में मिला युवती का कटा सिर, कलाई और पंजा:कोरबा में नदी में नहा रहे बच्चों ने देखा थैला; अंदर टॉप और इनर-वियर भी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के हसदेव नदी में एक थैले में युवती के शव के टुकड़े मिले हैं। ये थैला मछली पकड़ने पहुंचे बच्चों को मिला। इसमें लंबे बालों के साथ युवती का कटा हुआ सिर, एक कलाई का हिस्सा और एक पंजा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

मामला सीएसईबी पुलिस चौकी इलाके का है। सोमवार को कुछ बच्चे पुराने फिल्टर हाउस के पास पहुंचे थे। यहीं उन्हें प्लास्टिक का थैला मिला। सिर और शरीर के अंगों को काले-मरून रंग के कपड़े से लपेटा गया था। थैले में एक इनर वियर के साथ गुलाबी रंग का टॉप भी मिला है।

इसे भी पढ़ें:  देवेंद्र यादव को बड़ा झटका : सीजेएम कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई, बलौदाबाजार हिंसा केस में हैं गिरफ्तार

डेढ़ से दो महीने पुरानी घटना

ये थैला नदी में तैरते हुए बच्चों के पास पहुंचा था। शुरुआत में बच्चों को प्लास्टिक का थैला नारियल या कुछ और सामान से भरा लगा। थोड़ा ही खोलने पर उसमें से बदबू आने लगी। जिससे बच्चों को शक हुआ इसी बीच कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई है कि यह घटना लगभग डेढ़ से दो महीने पुरानी हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में 2 ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

शव की पहचान के लिए कराई जा रही मुनादी

शरीर के अंग काफी गले हुए हालत में हैं। ऐसे में शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने कोरिया, महेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और कोरबा के निवासियों से अपील की है कि जिनकी महिला परिजन पिछले चार महीनों से लापता है, वे सीएसईबी पुलिस चौकी से संपर्क करें।

कपड़ों के आधार पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने केस दर्ज कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए मिले कपड़ों के आधार पर भी जांच कर रही है। थैले में मिली युवती का कटा हुआ सिर और अंगों को देखकर यह साफ है कि युवती की बड़ी बेरहमी से युवती की हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें:  बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles