Advertisment
छत्तीसगढ़

1 करोड़ कैश के साथ पकड़ाया ट्रैक्टर शोरूम का मालिक:आचार संहिता के बीच कार से बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी बीच दुर्ग पुलिस ने​​​​ ट्रैक्टर शोरूम संचालक की कार से 1 करोड़ रुपए कैश जब्त किया है। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर कैश को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया गया है। घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम से लगातार पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी की जा रही थी, तभी रात 8 बजे एक संदिग्ध कार दिखी, जिसकी तलाशी ली गई।

राजनांदगांव से आ रहा था शोरूम संचालक

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा में टॉयलेट-किचन शेड में चल रहे सरकारी स्कूल:कमोड पर किताबें-मां सरस्वती की फोटो

इस कार को स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के संचालक चंद्रेश राठौर चला रहे थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की से कैश मिला। पुलिस ने चंद्रेश राठौर से बड़ी संख्या में कैश को लेकर दस्तावेज मांगे, तो वो नहीं दे सके। कैश लेकर कहां जा रहो हो पूछने पर भी नहीं बता सके।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी। इनकम टैक्स के अफसरों ने कार और कैश को जब्त कर लिया है।

इनकम टैक्स को सौंपा गया कैश

एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दस्तावेज नहीं मिलने पर हमारी टीम ने कैश को इनकम टैक्स को सौंप दिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। कहां से पैसा आया, कहां ले जा रहा था। कैश वैध है या अवैध है। जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles