Advertisment
अन्य खबरें

दावा है नहीं देखा होगा ऐसा लुटेरा! बैंक लूटने साइकिल से पहुंचा शातिर, बोला धावा, फिर अंदर जो हुआ…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कानपुर. एक लुटेरे ने बैंक लूटने की नाकाम कोशिश की है. इस दौरान लुटेरा लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए साइकिल से बैंक पहुंचा. जहां उसने गार्ड, कैशियर और ब्रांच मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, उसके बाद चोर को बैंक कर्मचारियों ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया. घायल बैंक कर्मियों का इलाज जारी है.

बता दें कि पूरी घटना घाटमपुर के पतारा कस्बा स्थित SBI बैंक की है. जहां एक युवक हाथ में तमंचा और चाकू लेकर घुसा. इस दौरान बैंक के गार्ड ने उसे रोका तो उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी. जिसे देख बैंक के कैशियर और मैनेजर बीच-बचाव करने पहुंचे. इस दौरान चोर ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से तीनों घायल हो गए. हालांकि, हमले के बाद भी बैंकल कर्मचारियों ने चोर को लुटेरे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया.

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्शन ओवरहेड के पास पतंग उड़ाना बेहद खरतनाक, रेलवे ने लोगों से की यह अपील

वहीं लुटेरे को बांधने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जैसे ही जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles