Advertisment
दिल्ली

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं, गरीबों, बुजुर्गों और झुग्गीवासियों के लिए कई बड़े ऐलान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र के पहले चरण का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का ऐलान किया। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों को भी कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा ने 1.80 लाख लोगों से फीडबैक लेकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

बुजुर्गों के लिए जेपी नड्डा ने किए ऐलान

जेपी नड्डा ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का लाभ प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जारी की गई आयुष्मान योजना और पांच लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा। शुरुआत में इसका लाभ 51 लाख लोगों को मिलेगा। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली BJP में शामिल:AAP से गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था

60 साल से 65 साल के बुजुर्गों की पेंशन 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी। वहीं 65 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को मिल रही 2500 रुपए पेंशन (आप सरकार की तरफ से की गईं होल्ड) को बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया जाएगा।

महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए किया ऐलान

कैबिनेट की पहली बैठक में महिला समृद्धि योजना को पास किया जाएगा और इसके तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दिवाली के अवसर पर साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए मातृ सुरक्षा योजना को और मजबूत किया जाएगा। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को छह पौष्टिक किट और 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया, दो दिन बाद देंगे त्यागपत्र

झुग्गी झोपड़ी वालों को पांच रुपए में भरपेट भोजन

सभी झुग्गी झोपड़ियों को 5 रुपए में भरपेट बोजन देने के लिए अटल कैंटीन योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नड्डा ने ये भी साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से दिल्ली की जनकल्याण के लिए शुरू की गई योजनाएं जारी रहेंगी। इन योजनाओं पर काम करके इन्हें और अच्छे और मजबूत तरीके से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लेते हैं। आप के लिए ये जनकल्याण की नीतियां भ्रष्टाचार का मिशन है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles