Advertisment
Accident

कार को ट्रक ने मारी टक्कर, फिर बस से हो गई भिड़ंत, 9 की मौत, 3 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के पुणे के नारायणगांव में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार एक बस से टकरा गई. यह दुर्घटना पुणे-नासिक राजमार्ग पर हुई, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नारायणगांव के निकट हुई. एक आयशर टेम्पो ने पीछे से सवारियों को ले जा रही मैक्स ऑटो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे मैक्स ऑटो गेंद की तरह उछलकर एक बस से टकरा गया.

पुणे में हुए इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाएं, 4 पुरुष और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं और कुछ घायलों की हालत गंभीर है, पुणे प्रशासन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ट्रेलर की टक्कर से सिर-धड़ से अलग:2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, लोगों ने किया चक्काजाम

चालक की लापरवाही आई सामने

सूचना मिलने पर विधायक शरद सोनवणे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि नारायणगांव में यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है और यह बहुत गंभीर दुर्घटना है. आयशर कार ने एक यात्री कार को टक्कर मारी और भाग गई. कार को पुलिस ने पकड़ लिया है.

विधायक शरद सोनवणे ने कहा कि आयशर चालक वास्तव में दुर्घटना का कारण था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही वास्तविक घटना का पता चलेगा. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने की कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:रायगढ़ से झारखंड की ओर जा रहा था युवक, रिंकु ढाबा के पास हुआ हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles