Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

परीक्षा पे चर्चा, PM मोदी से प्रश्न पूछने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। विद्यार्थियों की परीक्षा फरवरी-मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विद्यार्थियों को मोटीवेट करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रश्न पर सीधे जवाब देंगे। इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी और शिक्षकाें ने प्रश्न पूछने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है।

छत्तीसगढ़ देश में पहला राज्य बन गया है, जहां से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। बता दें कि इसके लिए 14 जनवरी तक विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके प्रश्न मंगाए गए थे। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर राज्यों को प्रश्न पूछने के लिए लक्ष्य दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी राशन में हेराफेरी करने वाले 4 समिति सस्पेंड, जांच में 50 लाख के अनाज की पाई गई कमी

दूसरे स्थान पर ओडिशा फिर गुजरात

छत्तीसगढ़ को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि लगभग 200 प्रतिशत रही। इसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था । प्रश्न पूछने वालों में छत्तीसगढ़ पहले, ओडिशा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है।

बतादें कि पीएम मोदी प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इससे देशभर के विद्यार्थी वर्चुअल भी जुड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बोले-बिलासपुर में बदली गईं 611 EVM:मॉक पोल और 17-C फॉर्म में अलग-अलग नंबर का आरोप

सर्वाधिक प्रश्न पूछने वाले राज्य

राज्य का नाम लक्ष्य प्रतिभागी लक्ष्य के अनुसार प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 10,25,389 20,28,864 197.86
ओडिशा 10,39,320 16,77,967 161.45
गुजरात 23,82,901 33,85,617 142.08
पंजाब 7,27,629 8,78,193 120.69
राजस्थान 34,96,170 37,57,123 107.46

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles