Advertisment
छत्तीसगढ़

गणेश चतुर्थी पर खेत में हथिनी ने शावक को दिया जन्म, गांव में खुशी का माहौल, नन्हे गजराज को देखने उमड़ी भीड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने एक स्वस्थ शावक को जन्म दिया है। इस हथिनी ने जहां अपने शावक को जन्म दिया है वो एक किसान का खेत है और जैसे ही शावक जन्म देते ही उसकी मां की चिंघाड़ गांव में गूंजी तो गांव के लोग वहां पहुंचने लगे। गांव के लोग गणेश चतुर्थी के दौरान नन्हे शावक को गणेश का आगमन मानकर इस दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं। इस खबर से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी कारण इस जगह पर भारी संख्या में ग्रामीण हाथी शावक देखने पहुंच रहे हैं। जंगल छोड़कर खेतों में अपने बच्चे को जन्म देने की खबर के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इस हथिनी की हर हरकत पर नजर रख रही है, चूंकि अपने नवजात शावक के कारण वह कभी भी आक्रामक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  महिला बीईओ और प्रधान पाठक के बीच हुई हाथापाई, थाने तक पहुंचा मामला, देखिए वीडियो

पहली बार ऐसा नजारा देख सब हैरान

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में आने वाले केराभार खेत में बीती रात 3 बजे के आसपास एक हाथी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। आज सुबह जैसे ही इस मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को हुई, वे भारी संख्या में एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। नन्हें हाथी शावक को देखकर ग्रामीण जहां खुशी मना रहे हैं। छोटे गुमड़ा के युवा तोष साहू ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में इन दिनों गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में उनके गांव में हाथी शावक का जन्म होना शुभ संकेत भी माना जा रहा है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद जंगल में इस तरह की खुशी देखने को मिली है। शावक के जन्म से पूरा इलाका उत्साह और उमंग से भर गया है।

इसे भी पढ़ें:  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस, 15 सालों से नहीं पटाया पानी का टैक्स

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद आज सुबह ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि माँ और शावक दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक भीड़ न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि हाथी परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो। उनका कहना था कि अचानक हथिनी गुस्सा हो सकती है, जिससे जनहानि का बड़ा खतरा हो सकता है।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सीके राठिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा था जिसमें से 11 हाथी छाल रेंज में चला गया है और वर्तमान में 36 हाथियों की मौजूदगी है। बीती रात 3 बजे के आसपास एक हाथी ने शावक को जन्म दिया है, जिसे उसके दल से मिलवा दिया गया है। साथ ही साथ हाथियों के दल पर निगरानी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का करना होगा खात्मा

देखिये वीडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles