Advertisment
अन्य खबरें

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा उलटफेर, पहली बार LIC से आगे निकल गई यह कंपनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। लेकिन पहली बार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलर प्रीमियम पॉलिसीज के मामले में एलआईसी को पछाड़ दिया है। दिसंबर में इस कंपनी का प्रीमियम एलआईसी से ज्यादा रहा है। एसबीआई लाइफ ने नई व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम पॉलिसीज से 3,416 करोड़ रुपये जुटाए, जो दिसंबर 2023 की तुलना में 16.7% अधिक है। दूसरी ओर इस सेगमेंट में एलआईसी का कलेक्शन पिछले साल के 3,111 करोड़ रुपये से 15% कम होकर 2,628 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी का दिसंबर में प्रीमियम पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी गिरावट के साथ 22,981 करोड़ रुपये रह गया है। सबसे बड़ी गिरावट ग्रुप सिंगल प्रीमियम पॉलिसीज से आई, जो पिछले साल के 17,601 करोड़ रुपये से घटकर 8,191 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद एलआईसी ने दिसंबर 2024 में 13,523 करोड़ रुपये के कुल नए व्यवसाय प्रीमियम के साथ सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी बढ़त बनाए रखी, जो कि 30,218 करोड़ रुपये के इंडस्ट्री प्रीमियम का 44% है।

इसे भी पढ़ें:  75 वर्षीय पूर्व IAS से बस कंडक्टर ने की मारपीट, सीट से घसीटकर थप्पड़ बरसाए; अब विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

किसकी कितनी हिस्सेदारी

एसबीआई लाइफ की प्रीमियम में बढ़ोतरी दिसंबर में भी जारी रही। बीते महीने यह 15% बढ़कर 5,307 करोड़ रुपये हो गई। इससे महीने के लिए इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 17.5% हो गई। अप्रैल से दिसंबर तक, एसबीआई लाइफ ने 9.5% बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो एचडीएफसी लाइफ के 8.2% और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के 5.5% से ज्यादा है। दिसंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2024 के लिए पूरी लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रीमियम में 21% की गिरावट देखी गई। अप्रैल-दिसंबर की अवधि के लिए एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 57.4% रही, जो पिछले साल के 58.8% से थोड़ी कम है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में HMPV के 2 केस सामने आए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि, एडवाइजरी होगी जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles