
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट बढ़ गई है. इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा भी जोरों पर चल रही है. बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को विष्णु कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने का फैसला लिया जा रहा है. अगर ऐसा हो जाता है तो उन्हें संगठन में प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा. इस सुगबुगाहट के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नाम सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के पहले फैसले लिए जा सकते हैं.
छत्तीसगढ़ भाजपा में इन दिनों नई नियुक्तियां हो रही हैं. प्रदेश में भाजपा के मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है.अब कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कैबिनेट विस्तार का मामला कई महीनों से अटका पड़ा है. लेकिन अब माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है.



