Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

मरने के लिए सायनाइड भी मिल रहा ऑनलाइन, तंत्र-मंत्र कांड में इसी से की दो हत्याएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी से सटे नवा रायपुर तथा अभनपुर में दो लोगों की सायनाइड पिलाकर हत्या करने के आरोप में धमतरी रूद्री पुलिस ने जिस आरोपी सुखवंत को गिरफ्तार किया है। उसने हत्या करने नौ हजार छह सौ रुपए में ऑनलाइन सायनाइड मंगाया था। सुखवंत ने 27-28 नवंबर की दरमियानी रात नवा रायपुर निवासी हंसाराम साहू तथा अभनपुर में नरेंद्र साहू की हत्या की थी।

पुलिस की पूछताछ में सुखवंत ने बताया कि वह पैसों की तंगी दूर करने कछुआ झरन कर, तंत्र-मंत्र का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर रकम ले लेता था। पैसे वापस करने से बचने सुखवंत ने नरेंद्र तथा हंसाराम की हत्या की। हंसाराम सुखवंत का साथी रहा है। सुखवंत ने रूद्री में अपने साथी वीरेंद्र के साथ मिलकर हंसाराम की हत्या की थी।

जिसकी हत्या की, उसी की बाइक लेकर आया

पुलिस के अनुसार, सुखवंत ने रूद्री में अपने जिस साथी की सायनाइड देकर हत्या की है। उसी की बाइक से वह अपने साथी के साथ रायपुर पहुंचा। रायपुर पहुंचने के बाद सुखवंत ने सबसे पहले नवा रायपुर में किराए से रह रहे हंसाराम की हत्या की। इसके बाद सुखवंत ने नरेंद्र को पैसे लौटाने का झांसा देकर खेत में बुलवाया। वहां सुखवंत ने नरेंद्र को तंत्र-मंत्र करने का झांसा देकर आचमन के लिए सायनाइड मिला गंगाजल पिलाकर मार दिया।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूट, गले–कान के सोने के जेवर छीनकर आरोपी फरार

राज न खुले, इसलिए दूसरे दिन साथी की हत्या

सुखवंत ने हत्या का राज छिपाने के लिए रूद्री में एक खाली जगह अपने साथी को शराब पीने के लिए बुलाया। सुखवंत ने पहले से सायनाइड मिली शराब अपने साथी को परोसी। शराब परोसने से बाद सुखवंत ने अपने साथी को खाने-पीने का सामान लाने का झांसा दिया और वहां से चला गया। वापस आकर देखा तो वीरेंद्र तड़प रहा था। उसे तड़पते देख सुखवंत ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

लावारिस हालत में बाइक मिली तो पुलिस को हुआ शक

पुलिस को रूद्री में एक होटल के पास हैंडल लॉक बाइक लावारिस हालत में मिली। उसकी कुछ दूरी पर पुलिस को किसी ने तेज बदबू आने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र की लाश बरामद की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो सुखवंत, वीरेंद्र के साथ हाथ मिलाते और उसके साथ बाइक में आते-जाते दिखा।

इसे भी पढ़ें:  NIA करेगी साधराम हत्याकांड की जांच

नरेंद्र की लाश मिलने के दूसरे दिन मिला हंसाराम का शव

नरेंद्र की लाश मिलने के दूसरे दिन राखी पुलिस ने हंसाराम की लाश घर से बरामद की थी। पुलिस को घटनास्थल पर तंत्र-मंत्र से संबंधित सामान मिले। पुलिस ने घटना को सामान्य मानकर मर्ग कायम कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। रूद्री पुलिस के अनुसार, सुखवंत को सायनाइड मंगाने का विचार क्राइम सीरियल देखने के बाद आया। सुखवंत ने ऑनलाइन सायनाइड मंगाने कई वेबसाइट सर्च की। इसके बाद उसने सायनाइड मंगाया।

एक सप्ताह पूछताछ के बाद कबूला अपराध

वीरेंद्र की मौत के बाद रूद्री पुलिस ने सुखवंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब सुखवंत एक सप्ताह तक पुलिस को गुमराह करता रहा। तकनीकी आधार पर पूछताछ करने के बाद सुखवंत ने आखिरकार अपना अपराध कबूल किया और वीरेंद्र समेत रायपुर में दो और लोगों की हत्या करने का अपराध कबूला। साथ ही सुखवंत ने दुर्ग में तीन और लोगों की साइनइड देकर हत्या करने की बात भी कबूली है, लेकिन उनका नाम नहीं बताया। सुखवंत की निशानदेही पर रूद्री पुलिस दुर्ग पहुंची, लेकिन पुलिस को सुखवंत की बताई जगह पर कोई लाश नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें:  नोट छापने वाली प्रेस में छपेगा शराब का स्टीकर:भारत सरकार करेगी प्रिंट, नकली होलोग्राम घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस ने छोड़ दिया था

अभनपुर पुलिस को नरेंद्र की लाश 29 नवंबर को खोरपा के एक खेत में मिली थी। मौके पर पुलिस को नीबू गंगाजल की खाली शीशी के साथ सिंदूर तथा पूजा में काम आने वाले सामान मिले थे। वहीं नरेंद्र के मोबाइल से पुलिस को सुखवंत का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने सुखवंत को पूछताछ करने थाना तलब किया। पूछताछ के दौरान सुखवंत ने गोल- मोल जवाब देकर पुलिस को चकमा दिया। तब उसके झांसे में आकर पुलिस ने सुखवंत को छोड़ दिया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles