Advertisment
देश- विदेश

चीन के अस्पताल और श्मशान घाटों पर भीड़ बढ़ी, कोविड के बाद अब इस वायरल ने मचाई दहशत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोविड-19 महामारी (Covid 19) के पांच साल बाद, चीन (China) मौजूदा समय में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (Human Metapneumovirus) यानी एचएमपीवी (HMPV) से जूझ रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि देश में वायरस तेजी से फैल रहा है. कुछ ने दावा किया कि अस्पताल और श्मशान घाटों पर भीड़ बढ़ रही है. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड सहित कई वायरस फैल रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एचएमपीवी मामलों में वृद्धि के कारण अचानक मृत्यु दर में चिंताजनक वृद्धि हुई है, तथा 40 से 80 वर्ष की आयु के लोग विशेष रूप से इससे प्रभावित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  WhatsApp का बड़ा फैसला, हर SMS पर लगेंगे 2.3 रुपये, 1 जून से लागू होगा फैसला

एचएमपीवी की पॉजिटिव दर में वृद्धि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एसएआरएस-सीओवी-2 (कोविड-19) हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया है, “चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरसों का सामना कर रहा है, जिससे अस्पतालों और श्मशानों पर बोझ बढ़ गया है. अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है। बच्चों में निमोनिया बढ़ रहा है और ‘व्हाइट लंग’ के मामले भी प्रकाश में आ रहे हैं.”

लक्षण क्या हैं?

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, एचएमपीवी से जुड़े सामान्य लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग यूआन अस्पताल, कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के श्वसन और संक्रामक रोग विभाग के मुख्य चिकित्सक ली तोंगजेंग ने कहा कि एचएमपीवी दो लोगों के बीच श्वसन प्रणाली के माध्यम से फैल सकता है, और लोगों के बीच संपर्क जैसे कि हाथ मिलाना, या वायरस से दूषित किसी वस्तु को छूना आदि से फैल सकता है.

इसे भी पढ़ें:  देश में पिछली बार से 8% कम वोटिंग, बस्तर में एक दशक बाद चुनाव में नक्सली ​हिंसा नहीं

रोकथाम व बचाव

इस वायरस से बचाव के लिए जरूरी है कि मास्क पहने, बार-बार हाथ धोएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं. विशेषज्ञ एचएमपीवी के लिए एंटीवायरल का उपयोग करने से भी मना कर रहे हैं. फिलहाल इसका कोई टीका नहीं है, लेकिन इसके लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं. 2023 में नीदरलैंड, ब्रिटेन, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और चीन में एचएमपीवी का पता चला था.

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles