Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है. घटना 29 दिसंबर की रात की बताई जा रही है. पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है.

युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो देखा, फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंकुर नाथ के माता-पिता रोजी मजदूरी करने हैदराबाद गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  मनचले का कारनामा... लड़की की स्कूटी में लगाया GPS Tracker, फिर करता था उसका पीछा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles