Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर 651 धर्मान्तरित परिवारों की कराई सनातन धर्म में वापसी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वावधान में सक्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में वापसी कराई.

आयोजन के दौरान जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास,साध्वी प्रज्ञा, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास, अजय उपाध्याय, विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व अखिल भारतीय सह प्रमुख राजेंद्र, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राज कुमार चंद्रा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, सक्ती महाराज धर्मेंद्र सिंह, धर्मसेना के सुरेंद्र बहादुर सिंह, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ विभिन्न समाज के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:  डोंगा कोहरौद के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए, बच्चों से स्कूल पुताई कराने के साथ कई गंभीर आरोपों की पुष्टि

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि सनातन संस्कृति को छद्म हिन्दुओं से सबसे बड़ा खतरा हैं. यह गुप्त ईसाइयत हमारे हिन्दू समाज रहकर छलपूर्वक धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं, और स्लीपर सेल्स की तरह कार्य करते हैं. इनका पर्दाफाश करके इन पर सख्त कारवाई करना अति आवश्यक है.

कार्यक्रम के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना के सक्ती जिला अध्यक्ष श्याम चौहान और बस्तर के खेम नेताम को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम संयोजिका अंजू गभेल, श्याम कुमार चौहान, रूपेंद्र गभेल एवं धर्म सेना की टीम के प्रयास से सफल हुआ.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles