Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, एक छात्र की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में सवार होकर आज सुबह 12 बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र की घटना है। आज सुबह 12 बच्चे टाटा मैजिक में सवार होकर ग्राम निपानी स्थित आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मातृ शिशु अस्पताल में निकल रहे सांप, सकते में आया स्टाफ, तीन दिन से नहीं कराई जा रही है डिलीवरी

वहीं, चार बच्चे गंभीर हालत में घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए गुरूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की स्थिति बिगड़ते देख उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले में मैजिक के चालक को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बच्चों के परिजन भी अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles