Advertisment
देश- विदेश

साल 2024 में भारतीय सेना ने मार गिराए 75 आतंकी, इनमें 60 फीसदी पाकिस्तानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

साल 2024 में भारतीय सेना ने ‘आतंकवाद पर महाएक्शन’ अभियान जारी रखा। साल 2024 में भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 75 आतंकियों को मार गिराया। वहीं सुरक्षाबलों की ओर से मारे गए आतंकवादियों में 60 फीसदी पाकिस्तानी आतंकवादी थे।

सेना अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मुठभेड़ों और अभियानों में सुरक्षा बल, जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 75 आतंकवादियों को खत्म करने में सक्षम रहे हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ के प्रयासों के दौरान होने वाली गोलीबारी में भी सेना ने आतंकियों को दबोचा है। पाकिस्तान, जो दुनियाभर में खास तौर से भारत में आतंकवादियों को निर्यात करने के सबसे बड़े केंद्रों में से एक के रूप में देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें:  Terrorist Attack: पुंछ में वायुसेना के वाहनों पर आतंकियों ने की गोलीबारी, पांच जवान घायल

इस्लामाबाद ने पिछले साल से जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की है, लेकिन राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और रियासी जिलों सहित जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की जा रही है और चीन सीमा पर तैनाती के लिए राष्ट्रीय राइफल्स के यूनिफॉर्म फोर्स को वहां से वापस बुलाए जाने के बाद पैदा हुए खालीपन को भरा जा रहा है।

किस पर ध्यान केंद्रित कर रहे सुरक्षा बल

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार बल की व्हाइट नाइट कोरप्स की ओर से देखे जाने वाले क्षेत्र से आतंकवादियों को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत ने अपना एयरस्पेस पाकिस्तान के लिए बंद किया, मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles