Advertisment
राजनीति

भाजपा का कांग्रेस पर हमला; देश शोक में और राहुल गांधी जा रहे नए साल का जश्न मनाने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस और भाजपा के बीच मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पर चल रही बहस अभी भी जारी है. भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है, भाजपा ने कहा कि पूरा देश मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, दूसरी तरफ राहुल गांधी नया साल मनाने के लिए वियतनाम की उड़ान भर चुके हैं. राहुल नया साल मनाने के लिए वियतनाम की उड़ान भर चुके हैं. पहले भाजपा ने मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस और गांधी परिवार से किसी के नहीं पहुंचने पर आलोचना की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस ने कहा कि यह निजता का सम्मान करते हुए किया गया था.

इसे भी पढ़ें:  देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, रामदास अठावले ने किया दावा

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए BJP के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा कि “देश जब प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए हैं. राहुल गांधी ने अपनी सुविधानुसार राजनीति के लिए डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और उसका फायदा उठाया, लेकिन उनके प्रति उनकी घृणा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं. यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था.“

भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर विदेश गए हैं और किसी को इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. पार्टी ने कहा कि यह व्यक्तिगत निजता का मुद्दा है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि पार्टी कब तोड़ने वाली राजनीति छोड़ेगी? उन्होंने कहा कि मोदी ने डॉक्टर साहब को यमुना किनारे दाह संस्कार की जगह देने से मना किया और उनके मंत्रियों ने डॉक्टर साहब के परिवार को घेरा, यह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आप क्यों परेशान हैं? कांग्रेस सांसद ने कहा कि नए साल में सुधर जाओ.

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव ने दिया इस्तीफा

भाजपा ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि-विसर्जन में कांग्रेस नेताओं के न जाने पर सवाल उठाया था, कांग्रेस ने कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए. पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गया.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए वे परिवार के साथ नहीं गए. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें:  चुनाव आयोग से दो-दो हाथ के मूड में राहुल गांधी? वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles