Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में सजी जुए की महफिल, भाजपा नेता और पूर्व छात्र नेता समेत 8 रसूखदार गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक होटल के कमरे में सजी जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने छापेमारी में जुआ खेलते हुए 8 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार किए, जिनमें भाजपा नेता और पूर्व छात्र नेता भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में जुआ खेलते 8 रसूखदार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की है. आरोपियों के खिलाफ 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

एसपी रजनेश सिंह को होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी. जिस पर सिविल लाइन पुलिस और तारबाहर पुलिस ने देर रात होटल हैवेंस पार्क में जाकर रेड कार्रवाई की और 8 जुआरियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया. पुलिस ने जुए के फड़ से 200000 रूपये नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि मनीष पंजवानी नामक युवक द्वारा होटल के रूम को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था. जहां भाजपा विधायक के समर्थक और एक पूर्व छात्र नेता, युवा नेता समेत रसूखदार जुआरी जुआ खेल रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में शाहिल मौर्य, ऋषभ शर्मा, सुमित पंजवानी, मनीष पंजवानी, विशाल अचंनतानी, रसीद बक्स, शरद यादव समेत होटल हैवेंस पार्क का मालिक आकाश जीवनानी और होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर मुकेश कुमार निषाद शामिल है.

इसे भी पढ़ें:  झाड़ियों में मिली युवक की अधजली लाश, बेरहमी से हत्या कर जलाने की कोशिश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles