Advertisment
देश- विदेश

दक्षिण कोरिया में 181 लोगों से भरा प्लेन क्रैश, 179 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जेजू एयरलाइंस (Jeju Air) का एक विमान रविवार (29 दिसंबर) की सुबह दक्षिण कोरिया (South Korea) के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Muan International Airport) पर क्रैश हो गया। प्लेन में 181 यात्री सवार थे। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा दक्षिण जिओला प्रांत में हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लोगों को प्लेन के पिछले हिस्से से रेस्क्यू किया गया।

थाईलैंड से लौट रहा था प्लेन
शुरुआत में खबर मिली कि हादसे में 29 लोगों की मौत हुई है, इसके आधे घंटे बाद मृतकों की संख्या 47 और करीब एक घंटे बाद मृतकों का आंकड़ा 62 हो गया, इसके करीब एक घंटे के अंतराल पर मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 85 हो गया। स्थानीय समायानुसार दोपहर एक बजे तक हादसे में 96 और शाम 5:30 बजे तक 179 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है।स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जेजू एयर एयरलाइंस का प्लेन 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। यह एक बोइंग 737-800 प्लेन था।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में ईमेल भेज सैकड़ों विदेशी छात्रों का वीजा रद्द:AI से कैंपस एक्टिविस्ट्स की पहचान कर रही सरकार, देश छोड़ने के आदेश

हादसे के वीडियो आए सामने
इस प्लेन क्रैश के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन रनवे पर लैंड कर रहा है। अचानक यह प्लेन रनवे से फिसल गया। इसके बाद यह एयरपोर्ट के अंदर प्लेन्स के लिए की गई बैरिकेडिंग से टकरा गया। क्रैश के बाद विमान आग के गोले में बदल गया। वहीं दूसरे वीडियो में कारों का एक काफिला गुजरता नजर है, जिसे पीछे क्रैश हुए प्लेन से धुआं उठता नजर आ रहा है।

बेली लैंडिंग की कोशिश कर रहा था विमान
योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान में सवार 181 लोगों में से 175 यात्री थे और छह फ्लाइट क्रू थे। 175 यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के और दो पैसेंजर थाईलैंड के थे। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेली लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इसकी बेली लैंडिंग सफल नहीं रही। प्लेन रनवे से थोड़ी दूर पर की गई फेंसिंग से टकरा गया। इसके बाद प्लेन से आग की लपटें उठने लगी।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप ने कह दी ऐसी बात कि खुश हो गया भारत! आम आदमी को भी मिलेगी राहत, सच हुई तो जेब में बचेगा पैसा

एक सप्ताह में दूसरा विमान हादसा
यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा विमान हादसा है। बुधवार(25 दिसंबर) को अजरबैजान एयरलाइंस के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 38 लोगों की जान चली गई थी। उड़ान J2-8243 दक्षिणी रूस से उड़ान भरने के बाद कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हादसे का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई। बाद में पता चला कि यूक्रेन की ओर से किए जा रहे ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए रूस के जवाबी एक्शन में अजरबैजान एयरलाइंस का यह प्लेन हादसे का शिकार हुआ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles