Advertisment
अन्य खबरें

‘CM हाउस में भी है शिवलिंग, होनी चाहिए खुदाई’, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का योगी सरकार पर करारा हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लखनऊ. यूपी में मंदिर-मस्जिद को लेकर सियासत जारी है. कई जिलों में खुदाई भी की जा रही है. जिसको लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है, इसकी खुदाई होनी चाहिए. वहां की खुदाई के लिए हम सब लोगों को तैयारी करनी चाहिए. हालांकि, अखिलेश यादव ने इस दौरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम किया.

अखिलेश यादव ने इस दौरान महाकुंभ के निमंत्रण देने को लेकर पर योगी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है. कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं. मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता. हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं. जो करोड़ों लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? ये सरकार अलग है.

इसे भी पढ़ें:  दबंग ने महिला के मकान पर चलवाया बुलडोजर

आगे अखिलेश यादव ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का एवं जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है, इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए. ईवीएम को जर्मनी जैसे देश नहीं मान रहा है, वहां के सुप्रीम कोर्ट में एक लंबी बहस के बाद ईवीएम को हटा दिया और अब बैलेट पेपर पर वोट पड़ रहे हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles