Advertisment
देश- विदेश

पाकिस्तानी कायर, महिलाओं और बच्चों को मारना मर्दानगी नहीं… हवाई हमले से भड़का तालिबान, पाकिस्तान को खुली धमकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

काबुल: पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भड़क गई है। रक्षा मंत्रालय के बाद अब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। मुत्ताकी ने पाकिस्तान को कायर बताते हुए कहा है कि अफगान लोग अपनी मातृभूमि के खिलाफ हुए इस हमले को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जो देश अफगानिस्तान को नीचा दिखाना चाहते हैं उन्हें ब्रिटेन, सोवियत यूनियन और नाटो को मिले सबक से सीखना चाहिए।

महिलाओं और बच्चों को मारना बहादुरी नहीं

अफगानिस्तान पर सोवियत हमले की 45वीं बरसी पर बोलते हुए मुत्ताकी ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के अधिकारियों को ये संदेश भेजा है। बच्चों को मार देना कोई उपलब्धि नहीं है। आपने महिलाओं और बुजुर्गों को मार डाला और घरों को बर्बाद कर दिया। यह न तो बहादुरी है और न मर्दानगी है। यहां तक कि वजीरिस्तान के लोग आपकी वजह से शरणार्थी बने हुए हैं।’

इसे भी पढ़ें:  लंदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा में भारी चूक… कार की तरफ बढ़ा खालिस्तानी समर्थक, तिरंगा फाड़ने की कोशिश

पाकिस्तान को जवाब देने की धमकी

इस बीच पाकिस्तान के बॉर्डर और ट्राइबल्स मामलों के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने पाकिस्तानी हमले की जांच के लिए पक्तिका प्रांत के बरमल जिले का दौरा किया है। नूरी ने कहा कि पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में वजीरिस्तान के शरणार्थियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार जांच पूरी होने के बाद पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा। मंत्री नूरी ने बताया कि हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य हमले में घायल हुए हैं।

दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के ऊपर कई जगहों पर हमला किया है। टीटीपी ने इन हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान सेना ने टीटीपी के हमलों की बात स्वीकार की है और कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान में उसके एक अधिकारी की मौत हुई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में डंडे पट्टन कुर्रम सीमा पर तालिबान और पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी की खबर है।

इसे भी पढ़ें:  कजाखस्तान में 67 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 से ज्यादा की मौत; 28 को बचाया गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles