Advertisment
छत्तीसगढ़

कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ाया गाय की खाल से भरा ट्रक, चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुम्हारी टोल प्लाजा के पास हिंदू संगठनों ने मिलकर मिलकर एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें गाय का चमड़ा लदा हुआ था यह ट्रक महाराष्ट्र के नागपुर की ओर से आ रहा था और रायपुर की ओर जा रहा था।

राजनांदगांव के पास से ही कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा किया क्योंकि ट्रक से लगातार खून की बूंदें टपक रही थी इसके साथ ही ट्रक से बदबू भी आ रही थी जिस पर लोगों को शक हुआ इसके बाद ट्रक का लगातार पीछा किया गया तो कुम्हारी टोल प्लाजा में रायपुर के तरफ ट्रक को रोक कर पूछताछ की गई इसके बाद लोगों ने ट्रक का पीछे का दरवाजा खोला तो उसमें गाय के चमड़े लदे हुए थे जिसके बाद तत्काल कुम्हारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है तो वही पूछताछ और विवेचना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सुशासन तिहार में मिला अनोखा आवेदन : युवक ने सीएम साय को ही हटाने की कर दी मांग, लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

राजनांदगांव से ही चमड़े से भरे ट्रक का पीछा कर रही थी। इस दौरान कुमारी थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई। टोल प्लाजा के पहले ट्रक को पकड़ा गया। चमड़े से भरे इस ट्रक को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में गोवंश के सा ही अन्य जानवरों के भी चमड़े है। जिसकी जांच कराई जा रही है। वही पुलिस नहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथी ट्रक मालिक से भी फोन पर चर्चा कर कागजात मंगाया गया है।उन्होंने ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमएच 49 एटी 4134 नागपुर से चलकर रायपुर की ओ जा रही थी। जब ट्रक राजनांदगांव पहुंची तो कुछ लोगों को जानकारी हुई इसमें भारी मात्रा में गोवंश की खाल भरी हुई है। इसके बाद राजनांदगांव से ही ट्रक का पीछा कर  रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि रफ्तार अधिक होने के कारण वे पिछड़ते गए और आखिरकार कुम्हारी में ट्रक को रोका गया। लोगों ने जब ट्रक रोककर देखा तो उसमें भारी मात्रा में गोवंश की खाल भरी हुई थी। इसके बाद लोगों ने चालक की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंपा। कुम्हारी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 12 लोगों को लगाया 70 लाख का चूना, पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक फरार

ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है. हिंदू संगठनों के के पदाधिकारी ने बताया कि दो दिनों से हमें सूचना मिल रही थी उसके बाद हम कल रात से इनका पीछा करते हुए टोल प्लाजा कुम्हारी के पास पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर की इंद्रावती नदी में पलटी नाव: 2 बच्चों सहित तेज बहाव में बहे 4 ग्रामीण, दो लोग अभी भी लापता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles