Advertisment
क्राइम

रिश्ता भी भूल गए दरिंदे! नाबालिग को अकेला पाते ही दादा, पिता और चाचा मिटाते थे हवस की भूख, 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

औरैया. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की ने अपने दादा, पिता और चाचा पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. इतना ही नहीं पीड़िता 2 महीने की प्रेग्नेंट भी है. पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र का है. जहां एक 12 साल की लड़की ने अपने दादा, पिता और चाचा के खिलाफ थाने में पहुंचकर रेप का केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने ये भी बताया कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट भी है. इस बात को सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए.

इसे भी पढ़ें:  जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक-युवती की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

नाबालिग ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता, दादा और चाचा मिलकर मां का शीरीरिक शोषण करते थे, जिससे तंग आकर वह उसे लेकर दिल्ली चली गई थी. जिसके बाद पिता और चाचा दिल्ली आए और नाबालिग को गांव ले आए. उसके बाद 1 साल से तीनों उसका रेप कर रहे हैं.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हाथ-पैर बांधकर, चाचा कमरे में अकेले पाकर और दादा खेत में उसके साथ 1 साल से शारीरिक संबंध बना रहे थे. इस दौरान तीनों किसी को न बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे. जिसके बाद वह तीनों का जुल्म चुपचाप सहती रही. जब 2 माह की प्रेग्नेंट होने की बात तीनों को लगी तो पिटाई की. जिसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने मौसी के घर पहुंची और तीनों की करतूतों की जानकारी दी. उसके बाद मौसी पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया. आऱोपी पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  बदमाशों ने पुलिस पर तानी लोडेड पिस्टल और कट्टा:बिलासपुर में पकड़े गए UP-महाराष्ट्र के मवेशी-गांजा तस्कर, 2 कार और 2 ट्रक जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles