Advertisment
छत्तीसगढ़

सरायपाली के पूर्व विधायक के बेटे की कार से हो रही थी गांजा तस्करी, दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 151 किलो गांजा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद : गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी. क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी. इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपए दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय बदला, अब इस समय से लगेंगी कक्षाएं

पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपी सूर्यकांत नाग को उड़ीसा के बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया. उसने गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की. साथ ही क्षमानिधी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुराना अपराधी है सूर्यकांत नाग

पुलिस के मुताबिक, सूर्यकांत नाग इससे पहले रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच जारी है.

कांग्रेस ने किया था पार्टी से निष्काषित

बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे. उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी, उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया. पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिया. उन्होंने करीब 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की और कांग्रेस विधायक बने.

इसे भी पढ़ें:  नक्सल संगठन एक और बड़ा झटका, झीरम हत्याकांड का मास्टरमाइंड चैतू समेत 10 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर

लेकिन 2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. हालांकि उन्होंने बगावत कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया और चुनाव लड़ा लेकिन वो बुरी तरह से हार गये. इसके बाद कांग्रेस से उन्हें निष्काषित कर दिया गया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles